3 देशी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 कट्टे और... नकली नोटों के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

डोंबिवली में ठाणे क्राइम ब्रांच ने गुप्त ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियार और 3.52 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. मामले में आरोपी सुरेंद्र पांडुरंग पाटील को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 कट्टे, 405 कारतूस समेत कुल 12.21 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है.

Advertisement
3.52 लाख रुपये के नकली नोट बरामद.(Photo: Screengrab) 3.52 लाख रुपये के नकली नोट बरामद.(Photo: Screengrab)

मिथिलेश गुप्ता

  • ठाणे,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नकली नोट बरामद किए हैं. इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले को गंभीर साजिश से जोड़कर जांच की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, डोंबिवली पूर्व के दावड़ी इलाके में ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान सुरेंद्र पांडुरंग पाटील (55) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर में खास तरीके से बनाए गए गुप्त जगह से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें: ठाणे में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, सोसायटी के डॉग लवर्स में आक्रोश

पुलिस ने बताया कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर टेरेस एरिया में चप्पल स्टैंड के पीछे और लिफ्ट डक्ट के जरिए पहुंचने वाले गुप्त स्थान में हथियार छिपाकर रखे गए थे. यह ठिकाना बेहद चालाकी से तैयार किया गया था ताकि किसी को शक न हो.

भारी मात्रा में हथियार और नकली नोट बरामद

बरामद हथियारों में 3 देशी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 देसी कट्टे, 405 जिंदा कारतूस और 167 छर्रे शामिल हैं. इसके अलावा 2 तलवार, 3 कोयते, चाकू और लोहे की रॉड भी बरामद की गई हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हथियारों को बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाकर रखा था.

Advertisement

पुलिस को आरोपी के पास से 3 लाख 52 हजार रुपये के नकली नोट भी मिले हैं. बरामद कुल माल की कीमत करीब 12 लाख 21 हजार रुपये बताई गई है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है.

इस बरामदगी ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है और अब इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

बड़ी साजिश की जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी अमरसिंह जाधव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी. उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और नकली नोट बरामद हुए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी साजिश में किया जाना था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं. पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- विक्रांत चौहान.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement