राम मंदिर पर निर्देश दें पीएम मोदी, मुस्लिम भी सुनेंगे उनकी बात: शिवसेना

शिवसेना ने सामना में लिखा कि पिछले 25 वर्षों में देश की राजनीति में काफी बदलाव आया है, आडवाणी अब मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं तो देश पर पीएम मोदी का शासन है.

Advertisement
राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना का संपादकीय राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना का संपादकीय

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

सुप्रीम कोर्ट की राम मंदिर मुद्दे को कोर्ट के बाहर बातचीत से सुलझाने की सलाह के बाद यह मुद्दा एक बार फिर भारतीय राजनीति के केंद्र में हैं. केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की साथी शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है, क्योंकि इस समय देश में ऐसा माहौल है कि मुस्लिम भी पीएम मोदी के पक्ष में हैं और उनकी बात सुनते हैं.

Advertisement

मोदी के निर्देश की जरुरत
शिवसेना ने सामना में लिखा कि पिछले 25 वर्षों में देश की राजनीति में काफी बदलाव आया है, आडवाणी अब मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं तो देश पर पीएम मोदी का शासन है. अब बनना चाहिए, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश की जरुरत है.

मुस्लिम सुनेंगे मोदी की बात
शिवसेना के अनुसार उत्तर प्रदेश में जीत दर्शाती है कि लोगों की इच्छा है कि राममंदिर जल्द बनें. आज पूरा देश पीएम मोदी की बात सुनता है, और मुस्लिम भी मोदी की बात सुनेंगे.

उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर अपना स्पष्ट फैसला सुना सकता है. लेकिन अगर इस मुद्दे को बाहर सुलझाना है तो अन्ना हजारे, बाबा रामदेव और लालकृष्ण आडवाणी जैसे लोग इस मुद्दे में मदद कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »