घरवालों से छुपाई प्रेग्नेंसी...7वें महीने में खाईं गोलियां, अनमैरिड लड़की और नवजात की मौत

पुणे में एक 22 साल युवती की छिपाई हुई प्रेग्नेंसी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. सातवें महीने में घर पर अचानक प्रसव और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी और नवजात की मौत हो गई. मामला अब रहस्यमय बन गया है, क्योंकि युवती का मोबाइल फॉर्मेट मिला है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
 अनमैरिड लड़की और नवजात की मौत (Photo: representational image)) अनमैरिड लड़की और नवजात की मौत (Photo: representational image))

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

महाराष्ट्र में पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 22 साल की अविवाहित युवती ने अपनी गर्भावस्था परिवार से छिपाकर रखी थी. घर पर ही अचानक प्रसव होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी और नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में खा ली गर्भवती

पुलिस के अनुसार, युवती करीब सात महीने की गर्भवती थी, लेकिन उसने यह बात अपने परिवार से छिपाई हुई थी. लेकिन मंगलवार , 24 मार्च की सुबह उसने गर्भपात की गोलियां लीं. कुछ ही देर बाद वह बाथरूम गई, जहां उसे तेज दर्द शुरू हुआ और भारी मात्रा में ब्लीडिंग होने लगी. इसी दौरान घर पर ही उसका प्रसव हो गया.

कुछ ही घंटों में बच्चे और युवती की मौत

घटना का पता चलते ही परिवार वाले घबरा गए और तुरंत युवती व नवजात को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ससून अस्पताल रेफर कर दिया. इस बीच नवजात की हालत भी बेहद नाजुक थी. उसे बेहतर इलाज के लिए यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही घंटों में पहले बच्चे और फिर युवती की मौत हो गई.

Advertisement

युवती का मोबाइल फोन फॉर्मेट

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. मालूम हुआ कि मृत युवती का मोबाइल फोन फॉर्मेट मिला है, जिससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि गर्भावस्था के पीछे क्या कारण था? युवती ने दवाइयां कहां से लीं और क्या इस मामले में किसी और की भी भूमिका है.

आगे और खुलासे होने की संभावना

मृत युवती एक सामान्य परिवार से थी और प्राइवेट नौकरी करती थी. पिछले एक महीने से वह घर पर ही थी. परिवार में उसकी मां, भाई और बहनें हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल चिंचवड़ पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement