मराठा आरक्षण की आग में सुलगा महाराष्ट्र, पुणे में 100 से अधिक गाड़ियां फूंकीं

मराठा आरक्षण की मांग पर पूरा महाराष्ट्र सुलग उठा है. सिर्फ पुणे में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहन फूंक दिए.

Advertisement
महाराष्ट्र में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर की आगजनी महाराष्ट्र में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर की आगजनी

राहुल विश्वकर्मा

  • मुंबई,
  • 31 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

मराठा आरक्षण की आग से महाराष्ट्र सुलग उठा है. सोमवार को कई हिस्सों में आगजनी, सड़क जाम, पुलिस पर हमले, बंद की ताजा घटनाएं हुईं, जबकि एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुणे में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहन फूंक दिए. इधर ने कल से मुंबई में जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

पुणे के चाकन के बड़े इलाकों व आसपास के उस्मानाबाद, सोलापुर, कोल्हापुर, नंदूरबार व औरंगाबाद में अगजनी, हिंसा, सड़क जाम करने की छिटपुट घटनाएं हुईं और पैदल व मोटरसाइकिल पर नारेबाजी के साथ जुलूस निकाले गए. कई पुलिस थाना इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Advertisement

औरंगाबाद में प्रमोद होरे पाटील ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालने के बाद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने रविवार को आत्महत्या की थी, लेकिन उसका शव सोमवार को मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास बरामद किया गया. इससे जिले के कुछ हिस्सों में बंद रहा.

मराठा आंदोलन के पुणे के चाकन, हिंजेवाड़ी, खेड़ व पुणे-नासिक राजमार्ग पर हिंसक हो जाने से राज्य परिवहन की पांच बसों सहित दो दर्जन वाहनों को आग लगा दी गई.

नाराज ने चाकन पुलिस थाने को निशाना बनाया. इस हिंसा में करीब पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके अलावा शहर में तीन लोग पथराव में घायल हो गए.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. चाकन व दूसरे शहर पूरी तरह से बंद रहे. सभी राजनीतिक दलों ने मराठा नेताओं से शांति व संयम की अपील की.

Advertisement

इस बीच सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना, और विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों के साथ बैठकें की.

विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के राधाकृष्ण विखे-पाटील ने राज्यपाल सी.वी. राव को पत्र लिखकर राज्य सरकार व आंदोलन कर रहे मराठाओं के बीच हिंसा व लंबित आरक्षण मुद्दे के शीघ्र हल के लिए दखल करने की मांग की है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement