केतन हत्याकांड में नया खुलासा! लोकेशन ट्रेस होने का डर, मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में अब एक नया मोड़ आया है. पुलिस ने चेतन चौधरी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी का बयान दर्ज किया है. जांच में मोबाइल फोन और लोकेशन से जुड़े ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस मामले की कड़ी जोड़ने में अहम मान रही है. जांच अभी जारी है.

Advertisement
मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन (Photo: itg) मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन (Photo: itg)

ओमकार

  • पुणे,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. शुरुआत में इस घटना को हादसा माना गया था, लेकिन बाद में केतन के परिवार ने आरोप लगाया कि यह पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था. परिवार ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित भूमिका पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया.

Advertisement

चेतन के दुकान कर्मचारी नीरज का बड़ा खुलासा

जांच के दौरान किले के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है. इसी बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने चेतन चौधरी की ड्राई फ्रूट की दुकान धनश्री सेल्स में काम करने वाले कर्मचारी नीरज कुमार का बयान दर्ज किया है. पुलिस का मानना है कि यह बयान मामले की जांच में अहम साबित हो सकता है.

पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि 18 जून को चेतन चौधरी अपना मोबाइल फोन दुकान पर ही छोड़कर गया था. उसने अपना फोन नीरज कुमार के पास रखा और लोहगढ़ किले जाने के लिए नीरज का मोबाइल अपने साथ ले गया.

 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक इंटरनेट ऑफ

जांच में सामने आया कि 18 जून की सुबह करीब 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक चेतन चौधरी के मोबाइल का इंटरनेट बंद रहा. इस दौरान उसके मोबाइल पर केवल आने वाली कॉल दर्ज हुईं. पुलिस का कहना है कि इस तथ्य ने केतन की मौत में चेतन की कथित भूमिका को लेकर संदेह और बढ़ा दिया है.

Advertisement

लोहागढ़ में ही मिली नीरज के मोबाइल की लोकेशन

इसके अलावा पुलिस ने नीरज कुमार के मोबाइल की लोकेशन भी जांची. जांच में यह मोबाइल लोहगढ़ किले के आसपास एक्टिव मिला. इसी आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस दिन कौन किस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था और क्राइम स्पॉट तक किसकी आवाजाही हुई.

फिलहाल पुलिस मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों को आपस में जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां मिलाने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है. मामले में आगे आने वाले सबूतों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »