पुणे नासिक हाइवे पर हादसा, विधायक के भतीजे की फॉर्च्यूनर से टकराई बाइक, युवक की मौत

पुणे-नासिक हाइवे (Pune Nasik Highway) पर खेड के विधायक दिलीप मोहिते के भतीजे मयूर मोहिते की फॉर्च्यूनर कार दोपहिया वाहन से टकरा गई. इससे 20 साल के ओम सुनील भालेराव नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में विधायक दिलीप के भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.

aajtak.in

  • पुणे,
  • 23 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई. जो कार बाइक से टकराई, वह खेड के विधायक दिलीप मोहिते के भतीजे मयूर मोहिते की थी. घटना में 20 साल के सुनील भालेराव नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मयूर मोहिते के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, ये हादसा शनिवार रात 9.30 बजे के बीच अंबेगांव तालुका के एकलहरे गांव में पुणे-नासिक राजमार्ग (Pune Nasik Highway) पर हुआ. यहां 20 साल का युवक सुनील भालेराव बाइक से जा रहा था. उसी दौरान वहां से खेड के विधायक दिलीप मोहिते के भतीजे मयूर मोहिते अपनी फॉर्च्यूनर कार से वहां पहुंचा.

Advertisement

इस दौरान कार बाइक से टकरा गई. टक्कर लगते ही बाइक सवाल सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है.

यह भी पढ़ें: Bihar: एक्सीडेंट में युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ तो प्लास्टर की जगह बांध दिया गत्ता, SKMCH में बड़ी लापरवाही

पुलिस ने विधायक के भतीजे मयूर मोहिते के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मयूर मोहिते विधायक दिलीप मोहिते के बड़े भाई साहेबराव मोहिते के बेटे हैं. विधायक मोहिते के बाद उनके भतीजे मयूर ही सारे राजनीतिक मामले संभालते हैं. मयूर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मंचर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पुणे-नासिक रोड पर गांव जाते समय रोड के रॉन्ग साइड पर फॉर्च्यूनर कार चला रहा था, तभी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

---- समाप्त ----
रिपोर्टः स्मिता शिंदे

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »