शिवसेना के बगावती तेवर जारी, अब पीएम मोदी के कार्यक्रम का बायकॉट

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच राजनीतिक मतभेद लगातार बने हुए हैं और इसके आम चुनाव से पहले खत्म होने के आसार भी नहीं दिख रहे. शिवसेना ने अब प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

Advertisement
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल/ PTI) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल/ PTI)

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 18 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं जहां वह करीब 41,000 करोड़ रुपये की आवासीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, लेकिन इस बीच शिवसेना ने ऐलान किया है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी.

राज्य में सत्तारुढ़ बीजेपी और के बीच राजनीतिक रस्साकशी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. राज्य की सत्ता में भागीदार शिवसेना का कहना है कि उसकी पार्टी के मंत्री और विधायक प्रधानमंत्री मोदी के कल्याण और पुणे में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

Advertisement

आज मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचेंगे और वहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और उसके बाद राजभवन में एक किताब 'टाइमलेस लक्ष्मण' का विमोचन करेंगे. इसके बाद मोदी ठाणे जिले में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ का शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है.

मंगलवार को पीएम मोदी पुणे भी जाएंगे. वहां वह हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे. इस योजना का क्रियान्वयन पुणे नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नई मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से कर रहा है.

ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच की अनुमानित लागत 8,416 करोड़ रुपये है. 24.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 17 स्टेशन होंगे. वहीं दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ 10.3 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें आठ स्टेशन होंगे और इसकी अनुमानित लागत 6,607 करोड़ रुपये है. हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर के बीच की मेट्रो लाइन की लंबाई 23 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 8,313 करोड़ रुपये है. प्रधानमंत्री आज रात को ही पुणे से दिल्ली लौट आएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement