महाराष्ट्र: बारात पर काल बनकर पलटा कंटेनर, 13 बारातियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब बाराती सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. (Photo: Screengrab) मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • पालघर ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डहाणू के धाणीवरी इलाके में बारातियों से भरे टेंपो समेत तीन वाहनों की भीषण टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी. जानकारी के अनुसार, डहाणू के बापूगांव से बड़ी संख्या में लोग सगाई समारोह में शामिल होने के लिए धाणीवरी जा रहे थे. सभी लोग एक टेंपो में सवार थे. बताया जा रहा है कि टेंपो चालक ने करीब एक किलोमीटर लंबा चक्कर बचाने के लिए आउटर साइड से वाहन निकालने की कोशिश की. इसी दौरान गुजरात से मुंबई की ओर तेज रफ्तार में जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया.

Advertisement

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक कंटेनर पहले एक बाइक सवार को कुचलता हुआ आगे बढ़ा और फिर सीधे बारातियों के टेंपो पर पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि टेंपो पूरी तरह दब गया और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कंटेनर और टेंपो के नीचे दबने से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का इलाज कासा उपजिला अस्पताल और धुंदलवाड़ी स्थित वेदांता अस्पताल में किया जा रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तेज रफ्तार कंटेनर टेंपो पर पलटा, हाईवे पर मची चीख-पुकार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि टेंपो में 50 से अधिक लोग सवार थे. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहत-बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने मिलकर वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हेमंत सावरा और पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया.

Advertisement

पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हादसा टेंपो चालक की गलती से हुआ प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा. वहीं सांसद हेमंत सावरा ने मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे अधूरे कंक्रीटीकरण कार्य को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हाईवे पर कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री और पालकमंत्री के सामने उठाया जाएगा ताकि अधूरे काम जल्द पूरे किए जा सकें.

अधूरे हाईवे निर्माण पर उठे सवाल, हादसे के बाद बढ़ी चिंता

यह हादसा उन परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया, जो खुशी के माहौल में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग लगातार पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जता रहे हैं.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- हुसैन खान

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement