3 घंटे बाद मिला ONGC के लापता हेलिकॉप्टर का मलबा, 4 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

इस चॉपर ने शनिवार सुबह 10.20 बजे जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. जिसके बाद हेलिकॉप्टर का कॉन्टैक्ट टूट गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हेलिकॉप्टर का संपर्क आखिरी बार सुबह 10.35 बजे हुआ था.

Advertisement
लापता हेलिकॉप्टर का मलबा मिला लापता हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

जावेद अख़्तर / विद्या / पॉलोमी साहा

  • मुंबई,
  • 13 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

सुबह से लापता ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर का मुंबई में मलबा मिला है. साथ ही मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं. फिलहाल, राहत-बचाव का काम जारी है. लापता यात्रियों की तलाश के लिए 5 शिप, 2 डॉर्नियर और 2 हेलिकॉप्टरों को अब तक लगाया गया है.

ओएनजीसी के इस चॉपर ने शनिवार सुबह 10.20 बजे जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इसके बाद हेलिकॉप्टर का कॉन्टैक्ट टूट गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हेलिकॉप्टर का संपर्क आखिरी बार सुबह 10.35 बजे हुआ था.

Advertisement

इस हेलिकॉप्टर को बॉम्बे हाई पर सुबह 11 बजे पहुंचना था, जिसमें दोनों कैप्टन समेत कुल 7 लोग सवार थे. इनमें पांच ओएनजीसी के डीजीएम लेवल के अधिकारी थे. हेलिकॉप्टर में जो पांच डीजीएम सवार थे, उनके नाम जोस एंटनी, सर्वानन, वीके बाबू, पंकज गर्ग और पी श्रीनिवासन है.

हेलिकॉप्टर की सूचना न मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कोस्ट गार्ड के जहाज हेलिकॉप्टर की सर्च में निकल गए. इंडियन नेवी की मदद से कई घंटे सर्च ऑपरेशन चला, जिसके बाद मुंबई कोस्ट से करीब 22 मील दूर हेलिकॉप्टर का मलबा मिला. यहां से एक शव भी बरामद किया गया.

हालांकि, शव के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आ पाई है. साथ ही बाकी हेलिकॉप्टर सवार लोगों का भी अभी कुछ पता नहीं लग पाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »