महाराष्ट्र: नवी मुंबई के व्यापारी से 1 करोड़ की ठगी, ठगों ने ऐसे ऐंठे रुपये

नवी मुंबई में एक व्यापारी से 1.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि आरोपियों ने निवेश के बदले अच्छा रिटर्न दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी की.

Advertisement
व्यापारी से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी. (Photo: Representational ) व्यापारी से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 75 वर्षीय बिजनेसमैन से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर ज़्यादा रिटर्न का वादा करके 1.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक पीड़ित, जो नवी मुंबई के वाशी इलाके का रहने वाला है.

निवेश के नाम पर उच्च रिटर्न दिलाने के बदले की गई ठगी

Advertisement

पीड़ित ने बताया कि उसने पिछले महीने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर अच्छा रिटर्न मिलने का वादा किया गया था. इसके बाद उसे एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया और ट्रेडिंग अकाउंट बनाने के लिए अलग-अलग फर्जी वेबसाइट्स पर भेजा गया.

यह भी पढ़ें: फर्जी पुलिस अफसर बनकर 66 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, 79 लाख कैश बरामद

साइबर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 दिसंबर, 2025 और इस साल 6 जनवरी के बीच पीड़ित ने 18 अलग-अलग ट्रांसफर में 1.08 करोड़ रुपये अलग-अलग अकाउंट में जमा किए. जिसके बाद पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए धोखेबाजों ने शुरू में उसे प्लेटफॉर्म पर अपना "प्रॉफिट" 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा होते हुए दिखाया.

पुलिस ने 2 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो धोखेबाजों ने टैक्स और IPO सब्सक्रिप्शन फीस के नाम पर और पैसे मांगे.  इसके बाद उसे शक हुआ और उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के ज़रिए शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

नवी मुंबई साइबर पुलिस ने 29 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी के आरोप में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement