ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी पिकअप... भीषण हादसे में 4 की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शाहा-पंचाले रोड पर शनिवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन जिंदा जल गए. वहीं, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं. दरअसल, पिकअप में सवार लोग धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
ट्रक चालक गिरफ्तार.(Photo: Representational) ट्रक चालक गिरफ्तार.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • नासिक,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद आग लगने से हुई. हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसा नासिक के सिन्नर तालुका में शाहा-पंचाले रोड पर शिंदेवाड़ी शिवर के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, लगभग एक दर्जन लोग पांगरी की ओर से अपने रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पंचाले गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तड़के करीब 1:15 बजे सामने से आ रहे ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 फीट तक घसीटता चला गया. टक्कर के तुरंत बाद पिक-अप वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नासिक में 'अशोक खरात' जैसा एक और घिनौना कांड! 121 अश्लील वीडियो मिलने से हड़कंप

भीषण आग के कारण पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. वहीं उनके साथ यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला सदमे को सहन नहीं कर सकीं और उनकी भी मौत हो गई. इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान किरण रवि मोरे (23), शुभम गणेश नवले (21), रिंकू शुभम नवले (19) और मीराबाई विश्वनाथ गंगुर्डे (68) के रूप में की है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और सिन्नर एमआईडीसी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »