शोएब ने पहले किए देवी के दर्शन, फिर खींच ले गया मूर्ति का मंगलसूत्र, VIDEO

नागपुर के धंतोली स्थित भगवती मंदिर में देवी प्रतिमा से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना ने श्रद्धालुओं को हैरान कर दिया है. आरोपी श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
शोएब ने पहले किए देवी के दर्शन, फिर खींच ले गया मूर्ति का मंगलसूत्र (Photo: itg) शोएब ने पहले किए देवी के दर्शन, फिर खींच ले गया मूर्ति का मंगलसूत्र (Photo: itg)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

महाराष्ट्र में नागपुर के धंतोली स्थित भगवती मंदिर में देवी प्रतिमा से मंगलसूत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहले श्रद्धालु की तरह देवी के दर्शन किए और प्रार्थना की, इसके बाद प्रतिमा के गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर फरार हो गया. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 जून को हुई. आरोपी श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुआ और कुछ देर तक देवी प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा. इसके बाद उसने कथित रूप से प्रतिमा के गले में मौजूद सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया और वहां से भाग गया.

मंदिर प्रबंधन को जब प्रतिमा से लॉकेट गायब होने की जानकारी मिली तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. फुटेज के आधार पर धंतोली पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी 24 साल का इरफान हमीद शेख और उसके कथित सहयोगी 22 साल के शोएब जावेद शेख को भी हिरासत में लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर कम समय में मामले का खुलासा किया गया है. फिलहाल चोरी हुए सोने के मंगलसूत्र की कीमत का आकलन किया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों आरोपी पूर्व में किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं. इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में चिंता का माहौल है. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है. मामले की आगे की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »