मोहब्बत बनी मुकाबला, एक लड़की और दो आशिक, Instagram से कॉल कर बुलाया और चाकू से रेत दिया लड़के का गला

नागपुर के कलमना इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. आरोपी ने इंस्टाग्राम कॉल कर सुनसान जगह पर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया. दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी है.

Advertisement
प्रेम प्रसंग में लड़के की हत्या. (Photo: Representational) प्रेम प्रसंग में लड़के की हत्या. (Photo: Representational)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

नागपुर के कलमना पुलिस थाना क्षेत्र के वाजपेई नगर में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना में 17 साल के जोहान शेख नाम के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में आरोपी अनुराग यादव, उम्र 20 साल, घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जोहान शेख और आरोपी अनुराग यादव दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे. यही प्रेम प्रसंग इस हत्या की बड़ी वजह बन गया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अनुराग को यह जानकारी मिली थी कि जोहान भी उसी लड़की से प्यार करता है, जिससे वह खुद प्रेम करता था. इसके बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था.

Advertisement

ब्रेकअप के बाद भी दबाव बना रहा था मृतक

मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है कि लड़की ने कुछ समय पहले जोहान शेख से ब्रेकअप कर लिया था और वह आरोपी अनुराग यादव के साथ संबंध में थी. इसके बावजूद जोहान लगातार युवती पर दबाव बना रहा था कि वह अनुराग से संबंध खत्म कर दे. इतना ही नहीं, वह लड़की के साथ गालीगलौच भी कर रहा था. युवती ने यह बात अनुराग को बताई, जिससे वह काफी नाराज हो गया.

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. आरोपी अनुराग यादव ने जोहान शेख को इंस्टाग्राम पर कॉल किया और उसे कलमना थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाया. जोहान जब वहां पहुंचा तो आरोपी पहले से ही मौके पर मौजूद था. जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, अनुराग ने चाकू से जोहान पर हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में जोहान गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इस मामले को लेकर कलमना पुलिस थाना के इंस्पेक्टर प्रवीण काले ने बताया कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. प्रेम संबंध को लेकर ही यह हत्या की गई है. आरोपी ने इंस्टाग्राम कॉल के जरिए मृतक को बुलाया और मौके पर पहुंचते ही चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »