बांद्रा में हटाए जा रहे 400 अवैध झुग्गी-झोपड़ी, हाई कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा एक्शन

पश्चिमी रेलवे ने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. इस कार्रवाई के तहत 400 अवैध झोपड़ियों को हटाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है.

Advertisement
400 अवैध झोपड़ियों पर एक्शन (Photo: Representational) 400 अवैध झोपड़ियों पर एक्शन (Photo: Representational)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

मुंबई के बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही एक बड़ा झुग्गी-झोपड़ी वाला क्षेत्र दिखाई देता है. अब यहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. 400 अवैध झोपड़ियों को बड़े पैमाने पर हटाया जा रहा है. मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है.

इस इलाके में कानूनी तौर पर रहने वाले 100 निवासियों को छोड़कर बाकी सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इन 100 निवासियों के लिए आवास उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं, अवैध झोपड़ियों पर कार्रवाई अगले चार दिनों तक जारी रहेगी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, खाली हुई जगह का उपयोग मुंबई से शुरू होने वाली 50 नई ट्रेनों के संचालन और बांद्रा टर्मिनस के विस्तार के लिए किया जाएगा.

इसके साथ ही अतिरिक्त जगह का उपयोग बांद्रा उपनगरीय स्टेशन को बांद्रा टर्मिनस से जोड़ने और उपनगरीय ट्रेनों को अलग करने के लिए किया जाएगा.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

पश्चिमी रेलवे के अनुसार, अवैध झुग्गी-झोपड़ियों पर यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है. 10 अगस्त 2021 को किए गए पहले सर्वेक्षण और 11 अगस्त 2021 को किए गए दूसरे सर्वेक्षण से पात्र पाए गए झुग्गीवासियों के हितों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है. 

2017 में इन ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन निवासियों ने अदालत में मुकदमा कर दिया था. इलाके में मुंबई पुलिस और जीआरपी की भारी मौजूदगी है. कार्रवाई के लिए इलाके में कई खुदाई मशीनें तैनात की गई हैं.

Advertisement

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सैकड़ों लोग इलाके के आसपास जमा हो गए. इस बीच पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement