मुंबई में रेल ब्रिज पर भगदड़, 22 की मौत, रेल राज्यमंत्री बोले- अफवाह से हुआ हादसा

हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ. तेज बारिश होने के बाद लोग फुटऑवर ब्रिज पर ही खड़े थे, और बरिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. इसके कारण ब्रिज पर भीड़ बढ़ गई, भगदड़ मच गई.

Advertisement
मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

विद्या / मयूरेश गणपतये / शिवांगी ठाकुर / साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 29 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

मुंबई में रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा परेल और एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज पर हुआ. 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बारिश के कारण ओवर ब्रिज पर फिसलन थी, रेलिंग का हिस्सा टूटने से हादसा हुआ. सरकार ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

Advertisement

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे हर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगा. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी हर मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा अलग से देगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये और मामूली घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

KEM अस्पताल में खून की कमी है, मुंबई पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है. अस्पताल में A निगेटिव, B निगेटिव, AB निगेटिव खून की कमी है. ये पुल 106 साल पुराना था.

यहां देखें मृतकों की सूची-

LIVE अपडेट्स...

-शिवसेना नेता संजय राउत ने हादसे पर तीखा आक्रोश जाहिर करते हुए कहा था कि इसके लिए सरकार पर सदोष मनुष्यवध (नरसंहार) का एफआईआर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए रेल मंत्रालय पर भी मुकदमा होना चाहिए.

Advertisement

- रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगर जरूरत आती है ऐसे ब्रिज को और भी चौड़ा किया जाएगा.

- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे घायलों का हालचाल पूछने KEM अस्पताल पहुंचे हैं.

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है.

- रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि वेस्टर्न रेलवे के अफसर जांच करेंगे.

- मुंबई में मची भगदड़ में मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है. महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े ने ये ऐलान किया.

- महाराष्ट्र के एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने हादसे के बाद कहा है कि बुलेट ट्रेन की जगह हमें रेलवे में सुधार करना चाहिए.

- रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अफवाह के चलते भगदड़ मची थी.

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल इस हादसे पर नज़र बनाए हुए हैं.

- KEM अस्पताल में खून की कमी है, मुंबई पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है. अस्पताल में A निगेटिव, B निगेटिव, AB निगेटिव खून की कमी है.

Advertisement

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है.

- हादसे के बाद बीएमसी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. ये नंबर हैं - 24136051, 24107020, 24131419

- घायलों की संख्या 35 हो गई है.

- चश्मदीद किशोर ठक्कर के मुताबिक, हमने 10.34 पर रेलवे प्रशासन को फोन कर हादसे की जानकारी दी थी. लेकिन आधे घंटे तक कोई नहीं आया था. हमने पहले ही रेलवे को इस ब्रिज के बारे में शिकायत की थी.

- हादसे में मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है.

- घायलों को पास में मौजूद KEM  अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

- हॉस्पिटल की ओर से कहा गया- अस्पताल आने से पहले ही 15 लोग मर चुके थे. बाकी 20 का इलाज जारी है.

कहां हुआ हादसा?

हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ. तेज बारिश होने के बाद लोग फुटऑवर ब्रिज पर ही खड़े थे, और बरिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. इसके कारण ब्रिज पर भीड़ बढ़ गई, भगदड़ मच गई. कहा जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया था. इसके बाद सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई. इसी दौरान रेलिंग के बड़े होल से भी कुछ लोग नीचे गिर गए.

चश्मदीद ने कहा- हम 10-15 मिनट फंसे थे, समझ में नहीं आ रहा था क्या करें

Advertisement

एक चश्मदीद के मुताबिक, क्योंकि हादसा अचानक हुआ इसलिए कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था. सिर्फ 10-15 मिनट में ही इतना बड़ा हादसा हो गया था. भगदड़ मचने के बाद काफी औरतें बेहोश हो गई थी. यहां स्टेशन पर तीन फुटऑवर ब्रिज हैं, जिनमें से ये काफी पुराना ब्रिज है जिसपर हादसा हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »