पालघर में हिट एंड रन का Live Video, सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारकर भागा कार ड्राइवर

महाराष्ट्र के पालघर के मीरा रोड में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का मामला सामने आया है. सड़क किनारे खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद ड्राइवर मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया. पूरी घटना पीछे चल रहे वाहन के डैशकैम में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
 रफ्तार में सड़क पर दौड़ती कार (screengrab ITG) रफ्तार में सड़क पर दौड़ती कार (screengrab ITG)

प्रवीण नलावडे

  • पालघर,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर मीरा रोड के जेपी रोड इलाके से हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सड़क किनारे खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद ड्राइवर मौके पर रुकने के बजाय कार लेकर फरार हो गया. पूरी घटना पीछे चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

Advertisement

डैशकैम फुटेज में तेज रफ्तार से कार सड़क से गुजरती हुई दिखाई दे रही है.इसी दौरान सड़क के किनारे खड़े लोगों को कार टक्कर मार देती है. टक्कर के बाद भी ड्राइवर कार लेकर मौके पर मौजूद लोगों की मदद करने के बजाय वहां से फरार हो जाता है. घटना के इस वीडियो ने इलाके में ड्राइवरों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद काशिमीरा पुलिस थाने ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस डैशकैम में रिकॉर्ड हुए फुटेज के आधार पर घटना को समझने की कोशिश कर रही है. साथ ही उस कार और ड्राइवर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है. पुलिस निरीक्षक का कहना है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों  ने तेज स्पीड़ और लापरवाही से कार चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहन न सिर्फ यातायात व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि राहगीरों और सड़क किनारे खड़े लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं. फिलहाल पुलिस डैशकैम फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर जांच कर रही है और ड्राइवर की पहचान और उसके खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »