तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत मामले में आया अपडेट, रिपोर्ट में नहीं मिला बैक्टीरिया

मुंबई में तरबूज खाने के बाद हुई एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है. जे.जे अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट में शवों में किसी भी बैक्टीरियल संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं. अब मौत की असली वजह जानने के लिए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे स्पष्ट होगा कि भोजन में कोई जहरीला तत्व था या नहीं.

Advertisement
तरबूज खाने के बाद मौत का रहस्य गहराया!(File Photo: ITG) तरबूज खाने के बाद मौत का रहस्य गहराया!(File Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

मुंबई में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के मामले में जांच जारी है. माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में किसी भी प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण नहीं मिलने की बात सामने आई है. यह रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है, जबकि मौत के असली कारण का खुलासा अब फॉरेंसिक साइंस लैब की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

Advertisement

दरअसल, यह मामला मुंबई के इस्माइल कुर्ते रोड स्थित घारी मोहल्ला में रहने वाले डोकाडिया परिवार से जुड़ा है. 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ एक गेट-टुगेदर रखा था. रिश्तेदारों के जाने के बाद 26 अप्रैल की रात करीब 1 बजे अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) ने तरबूज खाया.

यह भी पढ़ें: रात में पहले बिरयानी खाई, फिर खा लिया तरबूज... सुबह एक ही फैमिली के 4 लोगों की मौत

इसके कुछ ही घंटों बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तड़के उन्हें तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए, जिसके बाद परिवार को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.

Advertisement

जांच के लिए जुटाए गए नमूने

घटना के बाद मुंबई पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने परिवार के घर का दौरा किया. जांच के दौरान परिवार के आखिरी भोजन से जुड़े सभी खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए गए. इन नमूनों में चिकन पुलाव, तरबूज, पानी और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी. सभी नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया.

पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के विसरा को भी रासायनिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखा गया. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

सरकारी जेजे अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक मृतकों के शरीर में किसी भी प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण नहीं पाया गया है और उनके खून में भी कोई बैक्टीरिया नहीं मिला.

अधिकारियों ने बताया कि मौत का सटीक कारण फॉरेंसिक साइंस लैब की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. यह रिपोर्ट यह भी बताएगी कि परिवार ने जिस भोजन का सेवन किया, उसमें किसी तरह का जहरीला पदार्थ मौजूद था या नहीं. फिलहाल जांच जारी है और सभी की नजर अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement