मुंबई: निर्माणाधीन नाले में गिरा 15 साल का लड़का, छड़ घुसने से बाहर आई बाईं आंख

15 साल का विवेक हादसे में इतनी बुरी तरह घायल हुआ कि लोहे की छड़ घुसने की वजह से बाईं आंख बाहर आ गई और उसका बहुत खून निकल गया.

Advertisement
निर्माणाधीन नाले में गिरा लड़का (Photo- Aajtak) निर्माणाधीन नाले में गिरा लड़का (Photo- Aajtak)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 09 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

  • निर्माणाधीन नाले में गिरा लड़का, घायल
  • अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है

मुंबई में 15 साल का एक लड़का निर्माणाधीन नाले में गिर कर बुरी तरह घायल हो गया. उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. लड़के के घरवालों ने आरोप लगाया है कि हादसे की जगह पर न तो कोई चेतावनी का बोर्ड लगा था और न ही वहां आगाह करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद था.

Advertisement
लड़का साइकिल पर स्कूल से घर लौट रहा था और अपना संतुलन खोने की वजह से निर्माणाधीन नाले में जा गिरा. वहां लोहे की कई छड़ें थीं. एक छड़ लड़के की बाईं आंख में घुस गई.

ये भी पढ़ें-

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा घाटकोपर पश्चिम के भीमनगर में हुआ. 15 साल का विवेक हादसे में इतनी बुरी तरह घायल हुआ कि लोहे की छड़ घुसने की वजह से बाईं आंख बाहर आ गई और उसका बहुत खून निकल गया. विवेक को पहले पास के मुक्ताभाई अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए केईएम अस्पताल ले जाने के लिए कहा. विवेक इस वक्त केईएम अस्पताल में ही वेंटिलेटर पर है. उसकी हालत गंभीर बताई गई है.

ये भी पढ़ें-

ये हादसा विवेक के घर से कुछ मीटर दूर ही हुआ जहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा है. घरवालों का आरोप है कि वहां कोई बैरिकेड या साइनबोर्ड नहीं लगे हुए थे. हादसे के बाद वहां साइन बोर्ड और बैरिकेड लगा दिए गए हैं. अभी तक इस मामले में मुंबई पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है.

Advertisement

हैरानी की बात है कि बीएमसी को इस हादसे की कोई जानकारी नहीं थी. स्थानीय पार्षद को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद बीएमसी की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »