'बेकसूरों के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों पर भी हो कार्रवाई', आर्यन खान को क्लीनचिट के बाद बोले गृहमंत्री पाटिल

आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल गई है. वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि जिन लोगों ने बेकसूरों के खिलाफ षड्यंत्र रचा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement
 आर्यन खान और दिलीप वलसे पाटिल (फाइल फोटो) आर्यन खान और दिलीप वलसे पाटिल (फाइल फोटो)

समीर एस शेख

  • मुंबई,
  • 28 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST
  • आर्यन खान को ड्रग्स केस में मिली क्लीन चिट
  • समीर वानखेड़े की कार्रवाई पर उठे सवाल

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है. NDPS कोर्ट में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चार्जशीट पेश की थी, लेकिन चार्जशीट में आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था. अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि अगर कोई बेकसूर लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है, तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. इससे पहले NCP नेता नवाब मलिक ने आशंका जताई थी कि आर्यन को फंसाया जा रहा है. 

Advertisement

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ इलाके में कहा कि आर्यन खान के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे साबित हुए हैं. कोई भी सबूत न मिलने की वजह से चार्जशीट से आर्यन का नाम निकाला गया है. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले में केंद्र सरकार को दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

इसके साथ ही गृहमंत्री पाटिल ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस तरह से कोई बेकसूर लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है, तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

ड्रग्स मामले को उजागर करने वाले NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल शुरू से ही हमलावर थे. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वानखेड़े ने इस मामले को रचा था, उसी तरह अब उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके खिलाफ एक्शन होगा.

Advertisement

गृहमंत्री पाटिल के अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी कहा था कि सबसे अच्छी बात यह रही कि इस हाइलाइटेड केस में पता चला कि एजेंसी सिर्फ सीधे लोगों को परेशान करती है. राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि आर्यन खान के केस में केवल एक अच्छी चीज यह रही कि यह सेलिब्रिटी के बेटे का केस था. इससे पता चला कि एजेंसी किसी काम की नहीं और वह सीधे लोगों को किस तरह परेशान कर सकती है. कॉमन लोग इस बात के बारे में जानते ही नहीं हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »