रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी जारी, ठाणे में तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र के ठाणे में रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए तीन लोग पकड़े गए हैं.

Advertisement
रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST
  • 2.25 लाख के इंजेक्शन बरामद
  • मीरा रोड से तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत शुरू हो गई है. लोग दर-दर भटक रहे हैं, फिर भी उन्हें ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है. लोगों की तकलीफ का फायदा कुछ कालाबाजारी करने वाले लोग उठा रहे हैं और ऑक्सीजन के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है.

ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र के ठाणे में रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए तीन लोग पकड़े गए हैं. मीरा रोड पर पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से 2.25 लाख रुपये के रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं.

Advertisement

इससे पहले नोएडा में क्राइम ब्रांच और सेक्टर 20 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक शख्स को गिरफ्तार करके उसके पास से 105 इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है. ये इंजेक्शन कोरोना मरीज़ों को 80-80 हज़ार रुपए में बेचे जा रहे थे. इससे पहले हरियाणा के पंचकूला से रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »