महाराष्ट्र: संजय राउत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, CM एकनाथ शिंदे के बेटे पर लगाया था 'सुपारी' देने के आरोप

संजय राउत पुलिस को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि श्रीकांत शिंदे ने उन पर हमला करने के लिए ठाणे के एक कांट्रैक्ट किलर को हायर किया है. उन्हें एक 'सुपारी' के बारे में पता चला है जो ठाणे के एक गुंडे राजा ठाकुर को दी गई है. इस मामले को लेकर संजय राउत ने एक पत्र राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी लिखा है और इस मुद्दे की ओर ध्यान देखने का आग्रह किया है.

Advertisement
उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत

पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:34 AM IST

महाराष्ट्र में शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न छिनने के बाद से उद्धव ठाकरे गुट लगातार एकनाथ शिंदे पर निशाना साध रहा है. इस कड़ी में संजय राउत ने शिवसेना सांसद और सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसको लेकर अब शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Advertisement

संजय राउत पर कापरबावडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. उन पर आईपीसी की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों, धर्मों आदि के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 501 (मानहानि), 211, 504 और 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर केस दर्ज किया है.  ।

बता दें कि संजय राउत पुलिस को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि श्रीकांत शिंदे ने उन पर हमला करने के लिए ठाणे के एक कांट्रैक्ट किलर को हायर किया है. उन्हें एक 'सुपारी' के बारे में पता चला है जो ठाणे के एक गुंडे राजा ठाकुर को दी गई है. इस मामले को लेकर संजय राउत ने एक पत्र राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी लिखा है और इस मुद्दे की ओर ध्यान देखने का आग्रह किया है. संजय राउत ने यह भी दावा किया है कि हाल ही में कई निर्वाचित प्रतिनिधियों पर हमले हुए हैं और ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

Advertisement

सत्ता परिवर्तन के बाद वापस ली गई सुरक्षा 

पत्र में कहा गया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है. इसलिए उन्हें इस तरह के राजनीतिक फैसले की शिकायत नहीं है. लेकिन उम्मीद है कि सरकार राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेगी. 

सनसनी पैदा करने के लिए है या सिक्योरिटी के लिए- फडणवीस

इस पत्र के जवाब में राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी जवाब दिया है. फडणवीस ने कहा, राउत ने मुझे ऐसा पत्र क्यों लिखा है? यह सुरक्षा कवच पाने के लिए है या सनसनी पैदा करने के लिए? रोज-रोज झूठ बोलने से उन्हें सहानुभूति नहीं मिलेगी. बिना सबूत के आरोप लगाना गलत है. वहीं इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकार ने कहा, 'हम इस मामले की जांच करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »