'कुएं में कई लाशें दिख रही हैं...',गांव में मचा हड़कंप, सामने आई घरेलू क्लेश और 5 मौतों की कहानी

बुलढाणा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कुएं से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है और मामले की सच्चाई पता लगाने में जुटी है.

Advertisement
घरेलू क्लेश और 5 मौतों की कहानी (Photo: itg) घरेलू क्लेश और 5 मौतों की कहानी (Photo: itg)

ज़का खान

  • बुलढाणा,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कुएं से पांच लोगों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामला जिले के जलगांव जामोद थाना क्षेत्र के भाले अंजन गांव का बताया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि गांव के पास स्थित एक कुएं में कई लाशें दिखाई दे रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतकों में एक व्यक्ति और उसके चार बच्चे शामिल हैं.

जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन के अधिकारी नितिन पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक विजय मूसा किराडिया और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था और बच्चों के साथ अलग रह रहा था. 

लाशों को देख अंदाज लगाया गया है की रविवार को पिता ने पहले अपने 7, 5, 4 और 2 वर्षीय मासूमों को कुएं में फेंका और बाद मे कुएं से पानी निकालने के लिए लगाए गए लकड़ी के टुकड़े पर बंधी रस्सी से फांसी लगाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली, लेकिन रस्सी मृतक का वजन झेल नहीं पाई और उसकी गांठ खुल जाने के कारण वह भी कुएं मे गिर गया. पुलिस ने सभी लाशों को ग्रामीण अस्पताल भेज दिया था. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामले के कई पहलुओं की जांच की जा रही है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी. इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement