कलावा, मंगलसूत्र और टीका... कर्मचारी के एक खुलासे के बाद मुंबई के लेंसकार्ट शोरूम में जमकर बवाल

मुंबई के एक लेंसकार्ट शोरूम में जमकर हंगामा देखने को मिला. जहां हिंदू संगठनों ने शोरूम में पहुंचकर 'जय श्री नारे' के लगाए और कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा भी बांधा. लेंसकार्ट के एक कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें तिलक लगाने की अनुमति नहीं दी जाती.

Advertisement
एक कर्मचारी ने बताया कि महिलाओं को शादीशुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र पहनने की अनुमति नहीं दी जाती. (Photo: ITG) एक कर्मचारी ने बताया कि महिलाओं को शादीशुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र पहनने की अनुमति नहीं दी जाती. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

मुंबई के अंधेरी वेस्ट से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां लेंसकार्ट के शोरूम में जमकर हंगामा हुआ. हिंदू संगठनों ने शोरूम में पहुंचकर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए, कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा. इस दौरान एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया, जिसके बाद मामला और गरमा गया. 

बता दें. अंधेरी वेस्ट स्थित लेंसकार्ट शोरूम में नाजिया इलाही के नेतृत्व में कुछ लोग शोरूम के अंदर पहुंचे. यहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा, और नारे भी लगाए.

Advertisement

इस दौरान शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि कंपनी की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें तिलक लगाने और कलावा पहनने पर प्रतिबंध बताया गया है. इतना ही नहीं, महिला कर्मचारियों को शादीशुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र पहनने की भी अनुमति नहीं दी जाती.

 

इस खुलासे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और शोरूम के मैनेजर मोशीन खान से जवाब मांगा गया. हालांकि, मैनेजर इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए.

हिंदू संगठनों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए शोरूम को तत्काल बंद करने की मांग की है. उनका कहना है कि पहले इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही शोरूम का संचालन किया जाए.

 

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. क्या कंपनी की पॉलिसी में वाकई इस तरह के नियम हैं या यह सिर्फ आरोप हैं, इसका सच सामने आना अभी बाकी है.

(Input: Shiv Shankar Tiwari)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement