मुंबई की लापता बेटी को ढूंढने बंगाल पहुंची पुलिस को मिली एक साल में गायब हुईं 35 लड़कियां

मुंबई से हाल ही में अगवा कर पश्चिम बंगाल लाई गई एक 17 साल की नाबालिग लड़की को ढूंढते हुए महाराष्ट्र पुलिस बंगाल पहुंची थी. पश्चिम बंगाल में देह व्यापार करवाने के लिए कुछ लोगों ने मुंबई में लड़की का अपहरण कर लिया था लेकिन पुलिस के बंगाल पहुंचने के बाद उन 35 लड़कियों को भी छुड़ा लिया जो बीते एक साल में मुंबई से गायब हुई थीं. 

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 29 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

मुंबई पुलिस बंगाल तो पहुंची थी एक 17 साल की नाबालिग लड़की को बचाने के लिए लेकिन जब टीम पांजीपाड़ा इलाके में पहुंची तो उन सभी लड़कियों को भी बरामद कर लिया जो बीते लगभग एक साल में मुंबई के धारावी इलाके से गायब हुई थीं.

दरअसल मुंबई से हाल ही में अगवा कर पश्चिम बंगाल लाई गई एक 17 साल की नाबालिग लड़की को ढूंढते हुए महाराष्ट्र पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची थी. पश्चिम बंगाल में देह व्यापार करवाने के लिए कुछ लोगों ने मुंबई में लड़की का अपहरण कर लिया था. 

Advertisement

इसको लेकर धारावी पुलिस ने बताया कि शहर की एक 17 साल की लड़की का अपहरण कर उसे पश्चिम बंगाल में वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था, जिसे बचा लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को अगवा किए जाने के मामले में शामिल होने के आरोप में बिहार के चंपारण से कुणाल पांडे (30) और सिकंदर शेख को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा, इस रेस्क्यू के साथ, धारावी पुलिस ने 2023 के सभी लापता बच्चों के मामलों को सुलझा लिया है और 35 लड़कियों को उनके माता-पिता से मिलवाया है जो पहले गायब हो गई थीं. अधिकारी ने कहा कि वर्तमान मामले में, लड़की सितंबर में अपने धारावी के घर से लापता हो गई थी. उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement

यह जानकारी मिलने के बाद कि वह पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा में है, धारावी पुलिस की एक टीम बंगाल पहुंची और उसे एक वेश्यालय से बचाया. आरोपियों पर बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एक अन्य मामले में, एक 14 साल की लड़की, जो अपना घर छोड़कर ट्रेन से पटना जा रही थी, उसे भी रोक लिया गया और उसके माता-पिता से मिला दिया गया. गुरुवार को अपहरण की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि लड़की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना के लिए ट्रेन में बैठी थी.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मुंबई पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस, औरंगाबाद को सतर्क किया और लड़की को रावेर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया और वापस शहर लाया गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »