सिया-चेतन ने केतन को मारा... अब सदमे से चली गई दादा की जान

केतन अग्रवाल हत्याकांड से सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर एक और दुख आ गया है. केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनकी कुछ समय पहले हृदय की सर्जरी हुई थी और तबीयत लगातार खराब चल रही थी. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर "Miss You Dad" लिखकर श्रद्धांजलि दी. केतन हत्याकांड की जांच अभी जारी है, वहीं परिवार लगातार दूसरी बड़ी त्रासदी से जूझ रहा है.

Advertisement
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया. Photo ITG केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया. Photo ITG

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

केतन अग्रवाल हत्याकांड से पहले ही सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर अब एक और बड़ी त्रासदी आ गई है. केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. परिवार के करीबी लोगों ने उनके निधन की पुष्टि की है.

Advertisement

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर 'Miss You Dad' लिखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद परिवार के दुख का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, देवीचंद अग्रवाल की कुछ समय पहले हृदय से जुड़ी एक बड़ी सर्जरी हुई थी. इसके बाद उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था. इसी दौरान उनके पोते केतन अग्रवाल की हत्या की घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. साथ में दादा की सेहत बिगड़ती चली गई. बताया जा रहा है कि इस घटना का देवीचंद अग्रवाल पर भी गहरा मानसिक असर पड़ा था.

करीब दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और लगातार इलाज जारी रखा. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ समय पहले उन्होंने अंतिम सांस ली.

Advertisement

गौरतलब है कि केतन अग्रवाल की हत्या का मामला अभी भी जांच के दायरे में है और पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच परिवार के मुखिया माने जाने वाले देवीचंद अग्रवाल के निधन से अग्रवाल परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है.

एक ओर परिवार अपने बेटे केतन की मौत के न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवार के बुजुर्ग सदस्य के निधन ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है. फिलहाल परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में परिवार के साथ मौजूद हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »