नाजिया पर FIR, लेकिन 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाने वालों पर कार्रवाई कब, कल्याण थाने के VIDEO ने उठाए नए सवाल

कल्याण में यूट्यूबर नाजिया इलाही खान के कथित विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस थाने में पुलिस की मौजूदगी में लगे कथित हिंसक नारों का वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि इन नारों को लेकर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

Advertisement
समाजसेविका और बीजेपी कार्यकर्ता शिफा पावले. (Photo: Screengrab) समाजसेविका और बीजेपी कार्यकर्ता शिफा पावले. (Photo: Screengrab)

मिथिलेश गुप्ता

  • कल्याण,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण में यूट्यूबर नाजिया इलाही खान के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समाज में भारी नाराजगी देखने को मिली. बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और विभिन्न मुस्लिम संगठनों के लोग बाजारपेठ पुलिस थाने पहुंचे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. विरोध के बाद पुलिस ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस थाने में लगे कथित हिंसक नारों को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement

पुलिस थाने में महिलाओं का प्रदर्शन

समाजसेविका और बीजेपी कार्यकर्ता शिफा पावले की शिकायत के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बाजारपेठ पुलिस थाने पहुंचीं. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नाजिया इलाही खान के कथित बयान से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस थाने के बाहर और परिसर में धरना दिया. इसके अलावा बीजेपी नेता महेश पाटिल ने कल्याण बाजारपेठ पुलिस थाने में लगे कथित सर तन से जुदा के नारों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है और यहां शरिया कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मांग की कि यदि शिफा पावले पार्टी से जुड़ी हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द पार्टी से निलंबित किया जाए.

Advertisement

'सिर तन से जुदा' जैसे नारे का VIDEO वायरल

प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा सिर तन से जुदा होना चाहिए जैसे हिंसक और आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का भी मामला सामने आया. यह नारेबाजी पुलिस की मौजूदगी में हुई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इन नारों को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठाई है.

नाजिया पर मामला दर्ज, लेकिन नारों पर अब तक कार्रवाई नहीं

महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद बाजारपेठ पुलिस ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. दूसरी ओर, पुलिस थाने में कथित हिंसक नारेबाजी को लेकर अब तक किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. इसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कथित नारेबाजी की भी जांच होगी या नहीं.

प्रदर्शनकारियों की क्या हैं मांगें

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नाजिया इलाही खान के कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया से हटाए जाएं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाएं और वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. इसके साथ ही केंद्र सरकार से यह भी मांग की गई कि भविष्य में किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए. फिलहाल बाजारपेठ पुलिस नाजिया इलाही खान के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है. वहीं वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे कथित नारों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इस मामले में पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »