पुलिसकर्मी पत्नी और 2 साल की बेटी को काटा, फिर की खुदकुशी, हत्या की सनसनीखेज वारदात

बुलढाना में एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी 2 साल की बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
पत्नी और बेटी की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी (फाइल-फोटो) पत्नी और बेटी की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी (फाइल-फोटो)

ज़का खान

  • बुलढाना,
  • 21 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

महाराष्ट्र के बुलढाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. जहां एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी मासूम बेटी की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

जिले के चिखली शहर में सोमवार सुबह 10 बजे के करीब चिखली पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी और उसके 2 वर्षीय मासूम बेटी की पंचमुखी महादेव मंदिर इलाके में स्थित घर में पेट में तेज हथियार घोंप कर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को अंजाम मृतका के पति ने दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना के समय 8 वर्षीय दूसरी बेटी स्कूल गई थी, जिसके कारण वह बच गई.  

महिला पुलिसकर्मी और उसकी 3 साल की बेटी का मर्डर

पत्नी और बेटी को मारने के बाद हत्यारे पति किशोर कुटे ने 15 किलोमीटर दूर एक झाड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इस दिल दहला देने वाली घटना से पुलिस प्रशासन समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे थे. लेकिन किशोर ने ऐसा क्यों किया किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. परिवार के लोगों का कहना है कि इस वारदात उनकी बड़ी बेटी आनथ हो गई है. 

Advertisement

पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच में जुटी

वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »