'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक को मिली नई पोस्टिंग, जानें कहां हुई तैनाती

महाराष्ट्र एटीएस में तैनात रहे चर्चित पुलिस अधिकारी दया नायक को 28 मार्च से ही नई तैनाती का इंतजार था. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया की अब करीब दो दशक बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में वापसी हो गई है.

Advertisement
दया नायक (फाइल फोटो) दया नायक (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चर्चित इंस्पेक्टर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को नई पोस्टिंग मिल गई है. दया नायक को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच में नई तैनाती दी गई है. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदभार भी संभाल लिया है. दया नायक ने खुद ट्वीट कर नई पोस्टिंग की जानकारी दी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दया नायक ने शनिवार को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 में कार्यभार ग्रहण कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक दया नायक के साथ ही पांच अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है. पांच अन्य अधिकारियों को सुबुरबन मानखुर्द, मरीन ड्राइव, कांदिवली और मुंबई ट्रैफिक पुलिस में नई तैनाती दी गई है.

Advertisement

दया नायक ने ट्वीट कर कहा है कि महाराष्ट्र एटीएस के साथ तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच में अपनी नई पोस्टिंग जॉइन की है. उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा- आशा है कि सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के मुताबिक मुंबई की सेवा करेंगे.

दया को 28 मार्च से था नई तैनाती का इंतजार

गौरतलब है कि दया नायक को 28 मार्च के दिन महाराष्ट्र एटीएस से मुंबई पुलिस में तबादला कर दिया गया था. दया नायक का तबादला किए जाने के करीब दो महीने होने को आए थे लेकिन उनको नई तैनाती नहीं दी गई थी. दया नायक को 28 मार्च के बाद से ही नई पोस्टिंग का इंतजार था. दया नायक करीब तीन साल तक महाराष्ट्र एटीएस में तैनात रहे.

Advertisement

लंबे समय बाद क्राइम ब्रांच में हुई वापसी

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में करीब दो दशक बाद वापसी हुई है. दया नायक साल 1999 से 2003 के बीच अंधेरी सीआईयू में तैनात रहे जब अंडरवर्ल्ड की दहशत का दौर था. बाद में उन्हें कांदिवली थाने में तैनाती दी गई थी. अब सीआईयू मुंबई पुलिस के मुख्यालय तक ही सिमटकर रह गई है.

दया नायक चर्चित एंटीलिया जिलेटिन और हीरेन मनसुख मर्डर केस की जांच करने वाली महाराष्ट्र एटीएस की टीम में भी थे. इन मामलों की जांच बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ट्रांसफर कर दी गई थी.  एनआईए ने इस मामले में सीआईयू के प्रभारी रहे सचिन वाझे को गिरफ्तार कर लिया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »