'दारू पीते हो क्या?', कलेक्टर ने चाय पीने से किया मना तो शिंदे के मंत्री ने पूछा बेतुका सवाल

Maharashtra News: बीड जिले से सामने आए एक वीडियो में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को कथित तौर पर जिला कलेक्टर राधाबिनोद शर्मा से यह पूछते हुए सुना जा सकता है- 'क्या वह दारू पीते हैं?' इसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है.

Advertisement
महाराष्ट्र सरकार के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार का वीडियो वायरल. महाराष्ट्र सरकार के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार का वीडियो वायरल.

मुस्तफा शेख

  • बीड ,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार बीड जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट से बेतुका सवाल पूछकर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार बीड के डीएम राधाबिनोद ए. शर्मा से कृषि मंत्री सत्तार को यह पूछते हुए सुना जा सकता है,  'आप दारू पीते हो? 

शिंदे सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर यह टिप्पणी की. 

Advertisement

दरअसल, गुरुवार को सामने आए वीडियो में कृषि मंत्री एक हॉल में जिला कलेक्टर शर्मा समेत दूसरे अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. जब सत्तार और हॉल में मौजूद अन्य लोगों को चाय परोसी जाती है, तो कलेक्टर शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं, तभी खुद मंत्री महोदय चाय की चुस्की लेते हुए पास बैठे डीएम से पूछते हैं, 'आप दारू पीते हैं?' देखें Video:-

अब इस वीडियो को महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने ट्विटर पर शेयर किया है. सावंत ने सवाल उठाया है कि यह अतिवृष्टि निरीक्षण दौरा है या शराब की भट्टी निरीक्षण यात्रा? इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने एक कविता भी ट्वीट की है-

''गम का दौर हो या हो खुशी, समा बाँधती है शराब
किसान मरे या करे खुदकुशी, समा बाँधती है शराब
एक मशवरा है जनाब के थोड़ी-थोड़ी पिया करो
हुई महँगी बहत ही शराब, के थोड़ी-थोड़ी पिया करो''

Advertisement

थाना अधिकारी पर भड़क गए थे BJP सांसद

हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया था.  यहां कई इलाकों में बाढ़ का कहर मचा हुआ है. इस बीच सिद्धार्थनगर जिले में आई बाढ़ का जायजा लेने बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल पहुंचे थे. पाल ने इस दौरान एक थानाध्यक्ष को जमकर लताड़ लगाई. दरअसल, जब जगदम्बिका पाल वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि त्रिलोकपुर थाने के SO विद्याधर कुशवाहा ट्रैक्टर में बैठे आराम कर रहे थे. यह देख सांसद भड़क गए और पुलिस अधिकारी पर जमकर बरसे.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »