महाराष्ट्र: मंत्री संजय राठौड़ देंगे इस्तीफा? राउत ने ट्वीट कर याद दिलाया 'राजधर्म'

22 वर्षीय टिक टॉक स्टार पूजा चौहान की खुदकुशी के मामले में संजय राठौड़ का नाम आने के बाद से शिवसेना प्रमुख और सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राठौड़ के इस्तीफे को लेकर दबाव बनाया जा रहा है. इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी भी देखने को मिली. 

Advertisement
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राठौड़.(फाइल फोटो) महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राठौड़.(फाइल फोटो)

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 28 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST
  • टिक टॉक स्टार सुसाइड केस को लेकर विवादों में हैं संजय
  • सीएम उद्धव ने मंत्री को किया था तलब
  • शिवसेना पर विपक्ष बना रहा दबाव

टिक टॉक स्टार की खुदकुशी के मामले को लेकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ से इस्तीफा लेने की अटकलें तेज हो रही हैं. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट करते हुए राजधर्म याद दिलाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर पर लिखा है शिवाजी महाराज के हाथ में जो शाही छड़ी है वो किस चीज की परिचायक है. ये महाराष्ट्र धर्म की तरफ इशारा करती है जिसका मतलब है राजधर्म.

Advertisement

बता दें कि 22 वर्षीय टिक टॉक स्टार पूजा चौहान की खुदकुशी के मामले में संजय राठौड़ का नाम आने के बाद से शिवसेना प्रमुख और सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राठौ़ड़ के इस्तीफे को लेकर दबाव बनाया जा रहा है. इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी भी देखने को मिली. 

हाल ही में विवाद बढ़ता देख सीएम उद्धव ठाकरे ने 24 फरवरी को मंत्री संजय को तलब किया था. विवादों में घिरने के बाद से राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे लेकिन अचानक वे बीते मंगलवार को वाशिम जिले के एक मंदिर पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया. संजय राठौड़ ने दावा किया कि महिला की "दुर्भाग्यपूर्ण" मौत के बाद "गंदी राजनीति" खेली जा रही थी. शिवसेना नेता ने भी उम्मीद जताई कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आए.

Advertisement

गौरतलब है कि इस मामले पर विपक्ष पहले से ही हमलावर है. बीजेपी ने इस मामले की राठौड़ को पद से हटाने और 22 वर्षीय पूजा चौहान की मौत के मामले की विस्तृत जांच की मांग की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »