कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की सेना में शामिल होने की बात की खारिज, बोले- अफवाह है ये 

कांग्रेस के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के बेटे और वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह अफवाह है. बताते चलें कि बीते दिनों उन्होंने आगामी आम चुनावों में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े के उम्मीदवार घोषित करने पर भी विरोध जताया था. 

Advertisement
मिलिंद देवड़ा की फाइल फोटो. मिलिंद देवड़ा की फाइल फोटो.

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 13 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की खबरों का खंडन किया. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के संभावित कदम की बात को अफवाह करार दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) के दावे पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के बावजूद, कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं.

Advertisement

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह ने आगामी आम चुनावों में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने का दावा किया था. इस सीट का प्रतिनिधित्व 2014 से पहले देवड़ा करते थे. लिहाजा, कांग्रेस नेता को यह बात पसंद नहीं आई. पिछले रविवार को एक वीडियो बयान जारी कर देवड़ा ने कहा कि अगर “गठबंधन भागीदार” द्वारा इस तरह के बयान बंद नहीं हुए, तो उनकी पार्टी भी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

देवड़ा परिवार ने 50 वर्षों से की दक्षिण मुंबई के लोगों की सेवा  

देवड़ा ने कहा था, 'दक्षिण मुंबई सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास है. देवड़ा परिवार 50 वर्षों से दक्षिण मुंबई के लोगों की सेवा कर रहा है. भले ही हम सांसद हों या नहीं, हम क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते हैं. हम किसी लहर में नहीं चुने गए हैं. हमने अपने काम और रिश्तों की वजह से सीट जीती है.' 

Advertisement

देवड़ा ने आगे कहा कि मैं दक्षिण मुंबई के सभी कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि गठबंधन के लिए, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए, लोकसभा चुनाव आसान नहीं होंगे. किसी को भी सार्वजनिक बयान और दावे नहीं करने चाहिए. बताते चलें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के बेटे, मिलिंद ने साल 2004 और 2009 के चुनावों के दौरान मुंबई दक्षिण सीट पर जीत हासिल की थी.

हालांकि, 2014 और 2019 के चुनावों में मिलिंद देवड़ा, शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत से चुनाव हार गए थे. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने सावंत को इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में दक्षिण मुंबई की सीट से लड़ने पर जोर दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »