पिकनिक में कंडक्टर ने बच्चों से की छेड़खानी, पेरेंट्स बोले- टीचर्स, प्रिंसिपल पर भी हो एक्शन

महाराष्ट्र के थाणे के एक निजी स्कूल के बच्चों को थीम पार्क में घुमाने के लिए एक निजी बस से ले जाया गया था. इस दौरान बस के कंडक्टर ने 8-10 बच्चों के साथ गंदी हरकतें कीं. बच्चों के माता-पिता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मगर, अब परिजन पिकनिक पर गए टीचर्स, प्रिसिंपल और प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते बच्चों के माता-पिता. स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते बच्चों के माता-पिता.

aajtak.in

  • थाणे,
  • 22 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

महाराष्ट्र के थाणे के एक निजी स्कूल की तरफ से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को थीम पार्क में पिकनिक घुमाने के लिए 20 फरवरी को ले जाया गया था. इस दौरान निजी बस के कंडक्टर ने 8-10 बच्चों के साथ छेड़छाड़ की थी. इस मामले में पुलिस ने बच्चों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था. मगर, बच्चों के परिजन अब पिकनिक पर गए टीचर्स, प्रिंसिपल और प्रबंधन के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की बात कह रहे हैं.  

Advertisement

इस मामले में पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया. पिकनिक की घटना पर एक अभिभावक ने कहा कि 20 फरवरी को कक्षा 2 के बच्चे पिकनिक पर गए थे. इस दौरान उनके साथ दो बाहरी लोग भी शामिल थे. इसकी सूचना किसी भी माता-पिता को नहीं दी गई थी. हमें यह भी नहीं पता कि किस प्रक्रिया के तहत बाहरी लोगों को चुना जाता है. एक आदमी ने 8-10 बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है. 

यहां देखिए वीडियो...

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर करता था ड्रग्स की सप्लाई, ठाणे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

शिक्षक वहां थे और कह रहे थे कि हम नजर रख रहे थे और कुछ भी नहीं हुआ है. मगर, 8 बच्चे झूठ नहीं बोल सकते. शिक्षक इस घटना से ही इनकार कर रहे हैं. वहीं, प्रबंधन ने गलती स्वीकार की है, लेकिन वह भी सिर्फ तीसरे पक्ष की नियुक्ति में लापरवाही के बारे में कह रहे हैं और वे इसे पूरी तरह से तीसरे पक्ष पर दोष दे रहे हैं. हम इसमें घटना में शामिल शिक्षकों और प्रबंधन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हमने इस मामले में शिक्षक, प्रबंधन, प्रिंसिपल और अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement

स्नैक्स परोसने के बहाने कंडक्टर ने की थी छेड़खानी 

बताते चलें कि 20 फरवरी को एक निजी स्कूल के बच्चों को निजी बस से घाटकोपर इलाके में बने एक थीम पार्क में घूमाने के लिए ले जाया गया था. कपुरबावड़ी पुलिस स्टेशन के जेपी पाटिल ने बताया आरोपी ने स्नैक्स परोसने के बहाने कुछ लड़कियों और लड़कों को गलत तरीके से छुआ. उनके साथ सफर के दौरान गंदी हरकतें की गई थीं.

आरोपी कंडक्टर के खिलाफ इन धाराओं में हुआ केस दर्ज 

इस मामले में बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »