महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों पर CM उद्धव सख्त, बोले- लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो लगेगा लॉकडाउन

सीएम उद्वव ठाकरे ने कहा कि सवाल ये है कि आम आदमी को कब वैक्सीन मिलेगा? बालासाहेब कहते थे 'ऊपर वाले की मर्जी' यहां ऊपर वाले से मतलब केंद्र सरकार की ओर था. सीएम ने कहा कि ये केंद्र सरकार के हाथों में है, वो तय कर रही है कि कितना वैक्सीन देना हैं.

Advertisement
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

मुस्तफा शेख / पंकज उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST
  • महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है
  • सीएम उद्धव ने प्रदेश के लोगों को किया संबोधित

महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है. रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के लोगों को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस साल मार्च में COVID-19 को एक साल पूरा हो जाएगा. इस वक्त के दौरान आप मुझे परिवार का सदस्य मानते थे. मैं इससे बहुत खुश हूं. उस वक्त कोई दवाई नहीं थी, लेकिन अब वैक्सीन है, जिसके 9 लाख लाभार्थी हैं

Advertisement

सीएम उद्वव ठाकरे ने कहा कि सवाल ये है कि आम आदमी को कब वैक्सीन मिलेगा? बालासाहेब कहते थे  'ऊपर वाले की मर्जी' यहां ऊपर वाले से मतलब केंद्र सरकार की ओर था. सीएम ने कहा कि ये केंद्र सरकार के हाथों में है, वो तय कर रही है कि कितना वैक्सीन देना हैं. 

उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण अभियान चला रहे हैं. मैं अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आएं और टीकाकरण करवाएं, यह सुरक्षित है. लेकिन हम कितना टीकाकरण करते हैं, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि हमें केंद्र से कितना टीका मिलता है? 

सीएम ने कहा कि अमरावती में आज लगभग एक हजार मामले आए हैं. यह चिंता का विषय है. कोरोना पर नियंत्रण को लेकर हमारी तैयारी पूरी है, लेकिन लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी. लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो लाकडाउन करना पड़ेगा. फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार से सरकारी मीटिंग्स, धार्मिक सभाओं, राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाई जा रही है. 

Advertisement

'I am Responsible' अभियान 

सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की सभी बैठकें ऑनलाइन होंगी. कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अगले 8 दिन बेहद जरूरी हैं. आठ से 15 दिन में पता चलेगा कि क्या यह दूसरी लहर है. सीएम ने कहा कि हम किसी भी सिंगल मशीनरी पर ज्यादा भार नहीं डाल सकते हैं. हमें जिम्मेदारी लेनी होगी. हम एक नए कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं- 'I am Responsible'.

मंत्री ने की रिसेप्शन पार्टी कैंसिल

सीएम ने कहा कि मुझे पता है कि लोग इन प्रतिबंधों को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अब हमें कुछ सख्ती की आवश्यकता है. मंत्री नितिन राउत ने COVID स्थिति को देखते हुए अपने बेटे की रिसेप्शन पार्टी को रद्द कर दिया है, आज उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी थी. मैं उनको धन्यवाद देता हूं. अपने संबोधन के दौरान उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए राज्यपाल पर भी निशाना साधा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »