रात में भरभराकर गिर गया दो मंजिला मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार, 2 की मौत, 5 घायल

महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक मकान भरभराकर गिर गया, मलबे में पूरा परिवार दब गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कराया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
रेस्क्यू में जुटी टीम. रेस्क्यू में जुटी टीम.

aajtak.in

  • भिवंडी,
  • 03 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात दो मंजिला इमारत गिर गई. इससे 1 बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू कराया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के इलाके में दरगाह रोड पर हुई. यहां मकान नंबर 441 रात करीब सवा 12 बजे अचानक गिर गया. घर के गिरते ही चीख पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए. लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी. 

Advertisement

परिवार के पांच लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड और महानगरपालिका थाने के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे सभी लोगों को निकाला गया. इस दौरान दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

काफी पुरानी थी इमारत, हादसे के बाद हटाया जा रहा मलबा

बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी. हालांकि इसे प्रशासन की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था या नहीं, इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल रेस्क्यू का काम पूरा हो गया है और मलबा हटाने का काम चल रहा है.

(रिपोर्टः एजाज खान)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »