महाराष्ट्र: भिवंडी में दो मंजिला इमारत जमींदोज, 3 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हुआ है. दो मंजिला इमारत जमींदोज हो गई जिसमें अब तक 3 लोगों की जान चली गई है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Advertisement
इमारत ढहने से बड़ा हादसा इमारत ढहने से बड़ा हादसा

पारस दामा

  • भिवंडी,
  • 29 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार को एक इमारत जमींदोज हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मलबे से अब तक 14 लोगों को निकाला जा चुका है, जबकि सात लोगों के फंसे होने की आशंका है. पिछले 19 घंटे से राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.
 
बताया जाता है कि इमारत के गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को फोन कर इसकी सूचना दी थी. बताया जा रहा है कि जो इमारत जमींदोज हुई है वो ग्राउंड प्लस 2 मंजिला थी. घटना के बाद मौके पर एनडीआरफ की टीम भी पहुंच गई है. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं.

Advertisement

मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भिवंडी में इमारत गिरने की घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये देने का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का भी दौरा किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का भी हाल जाना.

सीएम शिंदे ने इस हादसे में घायल लोगों के उपचार का पूरा खर्च उठाने की घोषणा भी की है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन को ये निर्देश भी दिया है कि पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ के साथ ही अन्य बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालने और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करें.

सीएम शिंदे ने भिवंडी हादसे के बाद जर्जर इमारतों को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. सीएम शिंदे ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि सभी जर्जर इमारतें खाली करा ली जाएं. उन्होंने अधिकारियों से बरसात का मौसम शुरू होने के पहले सभी जर्जर इमारतें खाली कराने के लिए कहा है.

Advertisement

हादसे में इनकी गई जान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 35 साल के नवनाथ सावंत, 26 साल की लक्ष्मी देवी और साढ़े चार साल की मासूम सोना मुकेश कोरी शामिल हैं. इमारत के मलबे से दो मासूम बच्चे भी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. अधिकारियों के मुताबिक अभी भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

(एजाज के इनपुट के साथ)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »