Baba Siddique Murder: यूपी के दोनों शूटरों की क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं, हरियाणा का आरोपी कर चुका है कत्ल... चौंका देगी तीनों की क्राइम कुंडली!

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले दो शूटर यूपी के बहराइच के रहने वाले हैं. इन दोनों की कोई क्राइम कुंडली नहीं है, ये दोनों ही मजदूरी करने के लिए पुणे गए थे. इनके अलावा जो हरियाणा का शूटर है, उसके खिलाफ मर्डर का एक केस चल रहा है.

Advertisement
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले आरोपियों की क्राइम कुंडली! बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले आरोपियों की क्राइम कुंडली!

संतोष शर्मा / राम बरन चौधरी

  • लखनऊ/बहराइच,
  • 13 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23) और यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है. जबकि तीसरा शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसका नाम शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (20) है और वो भी यूपी के बहराइच का ही रहने वाला है.  

Advertisement

बाबा सिद्दीकी की हत्या को मुंबई पुलिस ने कॉन्टैक्ट किलिंग बताया है. अब क्राइम ब्रांच इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी पुलिस से इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के लिए कॉन्टैक्ट किया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा कस्बे के रहने वाले हैं. हालांकि हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा पहले से दर्ज है.  

आरोपी गुरमैल के माता पिता की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी दादी फूली देवी ज़िंदा हैं और एक उसका एक सौतेला छोटा भाई उसकी दादी के साथ रहता है. 2019 वें गुरमैल ने अपने सगे बड़े भाई की बर्फ वाला सुआ मारकर उसकी हत्या कर दी थी. 

Advertisement

बाबा सिद्दीकी केस: बड़े वारदात को अंजाम देने से पहले मौन व्रत रखता है लॉरेंस बिश्नोई, इस बार भी रखा था 9 दिनों का उपवास

जानकारी मिली है कि धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम मजदूरी करने के लिए पुणे आए थे. शिवा करीब 5-6 सालो से पुणे में एक स्क्रैप व्यापारी के यहां काम करता था. शिवा ने कुछ महीनों पहले धर्मराज को भी पुणे काम के लिए बुलाया था. सुपारी देने वाले व्यक्ति ने शिवा और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात कराई थी. हालांकि क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगा रही है कि ये दोनों पुणे से मुंबई कैसे पहुंचे.    

बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन...

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी का मर्डर  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2024 को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच, जब बाबा सिद्दीकी अपने कार्यालय से निकलकर बांद्रा (पश्चिम), मुंबई स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे. तभी तीन व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलाईं. बाबा सिद्दीकी को तुरंत इलाज के लिए बांद्रा (पश्चिम) के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले में निरमल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 589/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5), साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »