अमरावती सेक्स स्कैंडल: कटोरा नाका स्थित कमल रेजिडेंसी बना 'अय्याशी का अड्डा', पड़ोसियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अमरावती के कटोरा नाका स्थित कमल रेजिडेंसी का एक फ्लैट परतवाड़ा वीडियो सेक्स स्कैंडल की जांच में अहम ठिकाना बनकर सामने आया है. पड़ोसियों के मुताबिक यहां देर रात युवक-युवतियों का आना-जाना होता था. शिकायत के बावजूद फ्लैट मालिक ने ध्यान नहीं दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ‘मानव’ नाम का व्यक्ति ताला लगाकर फरार हो गया. पुलिस ने फ्लैट को घेरे में लेकर जांच तेज कर दी है.

Advertisement
कमल रेजिडेंसी फ्लैट बना जांच का केंद्र.(Photo: ITG) कमल रेजिडेंसी फ्लैट बना जांच का केंद्र.(Photo: ITG)

धनंजय साबले / अभिजीत करंडे

  • अमरावती,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. परतवाड़ा में सामने आए वीडियो सेक्स स्कैंडल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले का एक अहम केंद्र अमरावती शहर के कटोरा नाका क्षेत्र के पास स्थित कमल रेजिडेंसी का एक फ्लैट बताया जा रहा है, जहां आरोपी अयान ने अपना ठिकाना बना रखा था. जांच में यह फ्लैट पूरे मामले का महत्वपूर्ण लिंक माना जा रहा है.

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फ्लैट बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर स्थित है, जहां देर रात तक युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था. उसी बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर रहने वाले श्रीकांत मक्केश्वर ने बातचीत में कई अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि इस फ्लैट में अक्सर 18-19 साल की लड़कियां आती थीं और देर रात तक रुकती थीं, जिससे पड़ोसियों को शक होने लगा था.

यह भी पढ़ें: अमरावती सेक्स स्कैंडल: 180 पीड़‍िताएं, 350 वीड‍ियोज, आरोपी मोहम्मद आयान के घर पर चला बुलडोजर

मक्केश्वर के मुताबिक, इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फ्लैट की मालकिन को भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इससे सोसाइटी के लोगों की चिंता और बढ़ गई थी.

पहचान छिपाकर आते-जाते थे युवक-युवतियां

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि आने-जाने वाले युवक-युवतियां अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे. कभी बुर्का तो कभी दुपट्टा ओढ़कर वे फ्लैट में आते-जाते थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था. इससे आसपास रहने वाले लोगों के मन में संदेह और गहरा होता गया.

Advertisement

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब हाल ही में पुलिस टीम इस फ्लैट पर पहुंची. श्रीकांत मक्केश्वर के अनुसार, पुलिस आने से पहले ही ‘मानव’ नाम का व्यक्ति फ्लैट में ताला लगाकर फरार हो गया. इस घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चा और तेज हो गई.

अब यह फ्लैट जांच एजेंसियों के लिए एक अहम कड़ी बन गया है और इसे पूरे सेक्स स्कैंडल का महत्वपूर्ण ठिकाना माना जा रहा है.

रहवासियों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. श्रीकांत मक्केश्वर ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों पर कठोर कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैट मालिक को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि बार-बार सूचना देने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

मक्केश्वर ने आशंका जताई कि संभव है फ्लैट मालिक भी इस मामले में शामिल हों. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं एक अच्छी सोसाइटी के माहौल को खराब करती हैं और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ सकता है.

फिलहाल पुलिस ने इस फ्लैट को अपने कब्जे में ले लिया है और इसे इस पूरे मामले में अहम ठिकाना मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. वहीं, परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 8 पीड़ितों की पहचान की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए 47 सदस्यीय SIT गठित की गई है. पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement