नांदेड़ में 3 हजार लोगों को हुई Food Poisoning, धार्मिक कार्यक्रम में बंटा था प्रसाद 

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कोष्टेवाड़ी गांव में हजारों लोगों को एक धार्मिक कार्यक्रम में साबूदाना और भग्गर दिया गया था. इस प्रसाद को खाने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. आनन-फानन में सभी को नांदेड़ के सरकारी अस्पताल, लोहा ग्रामीण अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है. 

Advertisement
जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है. जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है.

aajtak.in

  • नांदेड़ ,
  • 07 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा तहसील के मालाकोली इलाके के कोष्टेवाडी गांव में मंगलवार की रात संत बालुमामा का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था. इस दौरान भग्गर और साबूदाना का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया था. मगर, इसकी वजह से करीब दो से तीन हजार लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. 

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब पांच हजार से ज्यादा लोग कोष्टेवाडी सावरगांव, हरनवाड़ी, पेंडू, सादपुर और अन्य क्षेत्रों से आए थे. लगभग दो से तीन हजार लोगों को प्रसाद का भोजन भग्गर और साबूदाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई. सभी श्रद्धालुओं ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की. 

Advertisement

आनन-फानन में सभी मरीजों को इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल, लोहा ग्रामीण अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है.

इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. श्याम वाकोड़े ने बताया कि मंगलवार की रात तीन बजे के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी, तो सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी घंटी बजा दी गई. रात में नर्सों के साथ मिलकर डॉक्टर भी मरीजों के इलाज में जुट गए. 

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है. मरीजों ने फीडबैक दिया है कि उनकी हालत स्थिर है. फिलहाल कोष्टवाड़ी गांव में डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है. गांव के सभी लोगों की जांच की जा रही है. इसके अलावा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि के आधिकारी की टीम भी कोष्टिवाड़ी गांव में पहुंची. भक्तों दिए गए प्रसाद भोजन भग्गर और साबूदाना के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. 

Advertisement

इनपुट- कुंवरचंद

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »