जब मजदूरों ने ट्रेन को धक्का लगाया, फिर सामने आई अजब MP की गजब कहानी

अजब-गजब मध्य प्रदेश में ये भी दिख गया. कुछ ऐसा ही हुआ जब एक रेल निरीक्षण ट्रेन को मजदूरों ने धक्का लगा कर मेन लाइन से हटाया. ये वाकया मुंबई-हावड़ा रेल रूट के टिमरनी रेलवे स्टेशन का है.

Advertisement
ट्रेन को धक्के लगाते मजदूर ट्रेन को धक्के लगाते मजदूर

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 30 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • खराबी के कारण मेन लाइन पर खड़ी हो गई थी ट्रेन
  • इटारसी के करीब टिमरनी रेलवे स्टेशन का है वाकया

आपने सड़क पर वाहनों को धक्का लगाते हुए तो कई बार देखा होगा लेकिन क्या कभी ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा है? अजब-गजब मध्य प्रदेश में ये भी देखा गया. कुछ ऐसा ही हुआ जब एक रेल निरीक्षण ट्रेन को मजदूरों ने धक्का लगा कर मेन लाइन से हटाया. ये वाकया मुंबई-हावड़ा रेल रूट के टिमरनी रेलवे स्टेशन का है. ये लाइन व्यस्त रहती है इसलिए ट्रेन में खराबी आई तो दूसरे इंजन का इंतजार किए बगैर मजदूर बुलवाकर इसे मेन लाइन से हटवाया गया. 

Advertisement

दरअसल, टिमरनी रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक (मुंबई से इटारसी की ओर जाने वाला) पर ओवरहेड लाइन सुधारने वाली ट्रेन (टावर वैगन) में तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते इंस्पेक्शन ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी हो गई और ट्रैक जाम हो गया. जिस ट्रैक पर ट्रेन खराब हुई वो बेहद व्यस्त ट्रैक है जिसपर मुंबई से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का परिचालन किया जाता है.

खराब ट्रेन को हटाने के लिए दूसरी ट्रेन आती तो उसमें समय लगता. दूसरी ट्रेन के आने का इंतजार किए बिना ही रेल अधिकारियों ने पास से ही मजदूरों को बुलवाने का निर्णय लिया. मजदूरों ने धक्के लगाकर ट्रेन को मेन लाइन से हटाया. खराब ट्रेन को मेन लाइन से लूप लाइन पर लाया गया. ट्रेन को धक्के देकर हटाते मजदूरों का किसी ने वीडियो भी बना लिया.

Advertisement

ट्रेन को धक्के देकर मेन लाइन से लूप लाइन पर हटाए जाने के संबंध में टिमरनी के स्टेशन प्रबंधक अमित पाठक ने बताया कि टावर वैगन में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके चलते उसे मेन लाइन से हटवाया गया. इस दौरान अप ट्रैक करीब दो घंटे तक बाधित रहा और एक ट्रेन को टिमरनी स्टेशन पर रोक कर रखा गया. उन्होंने बताया कि ट्रैक खाली होने पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement