'गोबर और गोमूत्र देश को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकते हैं', बोले शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्र में कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र से देश को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकते हैं. शिवराज ने कहा कि गाय और बैल के बिना काम नहीं चल सकता.

Advertisement
एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात. (फाइल फोटो) एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात. (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST
  • इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले शिवराज
  • गोबर और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था सुदृढ़ कर सकते हैं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र से आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुदृढ किया जा सकता है.

शिवराज ने कार्यक्रम में मौजूद वेटनरी डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि 'गाय/बैल इनके बिना काम चल नहीं सकता. सरकार ने तो गौशाला बना दी लेकिन जब तक समाज नहीं जुड़ेगा तब तक सरकारी गौशालाओं से काम नहीं चलेगा. हम मध्य प्रदेश में अलख जगाने की कोशिश कर रहे हैं.'

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'गाय के गोबर से गोमूत्र से हम चाहें तो खुद की भी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं और देश आर्थिक रूप से सक्षम बना सकते हैं. वह हमको स्थापित करना पड़ेगा.'

अंत मे शिवराज ने कहा कि 'गोपालन में गोबर और गोमूत्र से खाद, कीटनाशक, दवाइयां और अनेकों चीज बन रही है. अब आजकल मध्य प्रदेश के श्मशान घाट में हम कोशिश कर रहे हैं कि लकड़ी ना जले. गोबर से जो गौकाष्ट बनाई जाती है उसका इस्तेमाल हो रहा है हम गोबर खरीद कर उसे कैसे खाद और बाकी चीजें बना सकते हैं उस दिशा में काम कर रहे हैं.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »