दिग्विजय के भाई ने बताया कमजोर CM तो मंत्री बोले- कमलनाथ बहुत मजबूत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने कमलनाथ को कमजोर मुख्यमंत्री कहा है. इस पर सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ बहुत मजबूत मुख्यमंत्री हैं. अगर मजबूत नहीं होते तो पूरी बीजेपी के लगे होने के बावजूद झाबुआ नहीं जीतते.

Advertisement
मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में ही गतिरोध (फाइल-PTI) मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में ही गतिरोध (फाइल-PTI)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 13 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

  • लक्ष्मण सिंह की सलाह, मजबूर नहीं मजबूत सीएम बन काम करें
  • मंत्री बोले-कमलनाथ मजबूत सीएम, बीजेपी को झाबुआ में हराया

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह के कमलनाथ को 'कमजोर मुख्यमंत्री' करार दिए जाने पर राज्य सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ बहुत मजबूत मुख्यमंत्री हैं. अगर मजबूत नहीं होते तो पूरी बीजेपी के लगे होने के बावजूद झाबुआ नहीं जीतते. मजबूत हैं तभी तो 28 हजार वोटों से वहां जीते हैं. बाकी लक्ष्मण सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं. जो उनकी नेक सलाह होगी उनको देखा जाएगा.

Advertisement

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कांग्रेस के ही विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर से निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को 'कमजोर मुख्यमंत्री' बताया था. लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक हैं.

'मजबूर मुख्यमंत्री बनकर काम मत करिए'

उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक जो प्रयास हो रहे हैं कि सरकार बचाओ, बचाओ, बचाओ. अब प्रयास करिए सरकार चलाने के. सरकार चले क्योंकि अभी नीचे दिख नहीं रही है सरकार. इसी क्षेत्र में देख लीजिए आप काम नहीं दिख रहे हैं.'

कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक द्वारा ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने के बाद बीजेपी को कमलनाथ सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया. पूर्व मंत्री और नरेला से बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि मुझे लगता है कि लक्ष्मण सिंह जैसे सीनियर विधायक एक तरफ तो लगातार अपनी उपेक्षा से दुखी हैं और दूसरी तरफ सरकार के काम करने के तरीके से भी नाराज हैं इसलिए समय-समय पर सरकार को आईना दिखाते रहते हैं.'

Advertisement

पहले भी उठाए थे सवाल

सारंग ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही कमलनाथ सरकार के काम करने के तरीके को उजागर करती रही है, लेकिन सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर उनकी ही पार्टी के विधायक बार-बार कांग्रेस सरकार पर ही उंगली क्यों उठाते हैं.'

ऐसा नहीं है कि लक्ष्मण सिंह ने पहली बार सूबे की कांग्रेस सरकार को घेरा है. इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह ने कर्जमाफी ना होने को लेकर ना केवल कमलनाथ सरकार पर सवाल उठाए थे बल्कि राहुल गांधी तक से मध्य प्रदेश के किसानों से माफी मांगने तक की मांग कर डाली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »