मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़े कोरोना केस, सरकार मुस्तैद तो विपक्ष हमलावर

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली के दौरान मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़ने की दो बड़ी वजहें हैं. त्यौहार पर खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजारों में निकले और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ. इसके अलावा लोग मास्क लगाने के प्रति भी गंभीर नहीं दिखे.

Advertisement
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. (सांकेतिक तस्वीर) मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 20 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST
  • मध्य प्रदेश: एक हफ्ते में 8000 से ज्यादा केस
  • शिवराज ने सावधानी बरतने की हिदायत दी
  • त्यौहारों के सीजन में तेजी से बढ़े कोरोना केस

दिवाली के मौके पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है. वहीं, विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार कोरोना से निपटने में फेल हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े तस्दीक कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़ ने कोरोना का खतरा बढ़ा दिया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी देते हुए जनता से कहा है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही बचाव है. ऐसे में कोरोना गाइडलाइंस का पालन ज़रूर करें. दूसरी ओर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि त्यौहार के मौसम में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़े हैं.

12 नवंबर यानी धनतेरस वाले दिन प्रदेश में कोरोना के नए केस बढ़कर 1046 तक पहुंच गए. इसके बाद 13 नवंबर को 1048 नए केस आए. दिवाली यानी 14 नवंबर को लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए. इस दिन 1012 केस दर्ज हुए. 15 नवंबर को गिरावट आई और 870 केस दर्ज किए गए. 17 नवंबर को ये आंकड़ा बढ़कर 922 हो गया. 18 नवंबर को 1209 और 19 नवंबर को 1363 नए केस दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

क्यों बढ़े मामले?

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली के दौरान मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़ने की दो बड़ी वजहें हैं. त्यौहार पर खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजारों में निकले और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ. इसके अलावा लोग मास्क लगाने के प्रति भी गंभीर नहीं दिखे. विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ते कोरोना मामलों की दूसरी वजह है ठंड का मौसम. दरअसल, ठंड के मौसम में वायरस को ज्यादा समय तक जीवित रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं और ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री मान तो रहे हैं कि कोरोना बढ़ रहा है लेकिन सरकार ये बताने में सक्षम नहीं है कि इसका समाधान क्या है. चुनाव में भाजपा नेता हर सभा में दावा कर रहे थे कि कोरोना वैक्सीन मुफ्त देंगे लेकिन अभी सरकार कोरोना रोकने में फेल है.

सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

त्यौहारों के बाद मध्य प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,88,018 तक पहुंच गई है. मौतों का आंकड़ा भी 3129 तक पहुंच गया है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 'आजतक' से बात करते हुए कहा कि 'कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से चर्चा करने जा रहे हैं. इस बैठक में बाजार के समय परिवर्तन या रात के लॉकडाउन को लेकर फैसला किया जा सकता है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में संक्रमण ज्यादा है, उसपर भी सरकार की नज़र है'.

Advertisement

दूसरी ओर, बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है. गुरुवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के आदेश पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया और मास्क न पहनने वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया.


ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »