कोरोना को मात दे चुके CM शिवराज करेंगे प्लाज्मा डोनेट, मरीजों की बचाएंगे जान

शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 11 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद वह 5 अगस्त को डिस्चार्ज हुए. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम शिवराज क्वारनटीन में हैं.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:54 AM IST

  • 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे सीएम शिवराज
  • 5 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे मुख्यमंत्री

कोरोना को मात दे चुके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह इस लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करेंगे. शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 11 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद वह 5 अगस्त को डिस्चार्ज हुए. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम शिवराज क्वारनटीन में हैं.

Advertisement

सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वह प्लाज्मा दान करेंगे. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए. प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए प्रशासन, चिकित्सक और जनता को साथ मिलकर काम करना होगा.

ये भी पढ़ें-

एमपी के सीएम ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की जल्द पहचान और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही बचाव का उपाय है. इसके लिए प्रदेश में जांच की क्षमता बढ़ानी होगी. शिवराज ने प्रदेश में प्रतिदिन 20,000 जांच की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें-

25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है. मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »