भोपाल रेप कांडः CM शिवराज बोले- हर महीने हो शेल्टर होम्स का निरीक्षण

भोपाल रेप कांड ने मध्य प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना पर विपक्ष लगातार हमलावर है तो सरकार सकते में हैं. मुख्यमंत्री शिवराज ने हर महीने शेल्टर होम्स के निरीक्षण का आदेश दिया है.

Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

भोपाल के हॉस्टल में संचालक द्वारा मूक बधिर छात्रा के साथ रेप की घटना ने जहां पूरे सूबे की राजनीति को गरमा दिया है, तो वहीं सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश दिया कि शेल्टर होम्स का निरीक्षण हर महीने किया जाए.

बैठक में सीएम शिवराज ने निर्देश दिया है कि में बने सभी का हर महीने निरीक्षण किया जाए. इस उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि निजी संचालकों द्वारा चलाए जा रहे गर्ल्स हॉस्टल के लिए भी नियम बनाए जाए.

Advertisement

ने कहा कि मूक-बधिर छात्रा से रेप के आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. आपको बता दें कि फिलहाल अनुदान प्राप्त शेल्टर होम्स का हर 2 महीने में निरीक्षण करने का नियम है, लेकिन बैठक में सीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उन सभी अनुदान प्राप्त प्राइवेट और सरकारी शेल्टर होम्स का अब हर महीने निरीक्षण किया जाए, जहां छात्राओं के रहने की व्यवस्था है.

साथ ही सीएम ने अनाथालयों की भी जांच करने के आदेश जारी करते हुए कहा कि प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल के लिए भी नियम बनाए जाएंगे और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि इनका भी हर महीने निरीक्षण किया जा सके.

आईजी ने बनाई एसआईटी

मूक-बधिर छात्रा से रेप के मामले में भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद ने शुक्रवार को अवधपुरी की उस कॉलोनी में पहुंचे जहां छात्रा ने खुद के साथ रेप होने की बात का खुलासा किया था. जयदीप प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्होने एसआईटी का गठन किया है जिसे भोपाल (साउथ) एसपी राहुल कुमार लोढ़ा लीड करेंगे. इसके अलावा पुलिस ने उस इमारत को भी सील कर दिया है जहां रेप की घटना को अंजाम दिया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »