झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. सड़क पर पहले एक स्कूटी सवार का एक्सीडेंट हुआ था, जिसे देखने और मदद के लिए भीड़ जुट गई थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमा हुई भीड़ को कुचल दिया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है.