झारखंड बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश को संविधान के नियमों के मुताबिक शासन करने के बजाए अपने परिवार के नियमों और प्राथमिकताओं के आधार पर चलाने की कोशिश की है. नितिन नवीन ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और अनैतिक फैसले लेने के गंभीर आरोप लगाए.