झारखंड के जमशेदपुर में इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती की वारदात सामने आई है. गोलमुरी इलाके में स्थित की शाखा से पांच हथियारबंद लुटेरे मात्र 1 घंटा 8 मिनट में करीब 23 किलोग्राम सोना और 42 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत लगभग 33 करोड़ रुपये से अधिक है. इस बड़ी वारदात के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस ने अब अपराधियों की तस्वीरें जारी कर जनता से पहचान करने की अपील की है और इनाम की घोषणा भी की है.