Jharkhand: स्कूल से घर लौट रही आदिवासी लड़की को किया किडनैप, फिर बाइक सवार पांच बदमाशों ने किया गैंगरेप

खूंटी से नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि स्कूल से घर आते समय बाइक सवार बदमाशों ने उठाया और खेत में ले गए. जहां सभी ने बारी-बारी उसके साथ गलत काम किया.

Advertisement

aajtak.in

  • खूंटी,
  • 20 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

झारखंड के खूंटी से नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त 5 आरोपियों ने लड़की का किडनैप किया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बुधवार को यह घटना हुई. 

Advertisement

शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए. घटना के बाद लड़की सदमे में हैं और पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है. लड़की ने बताया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी. तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लड़के उसके पास आए. जबरन उसे बाइक पर बैठाया और साडीगांव के एक झाड़ीदार खेत में ले गए. जहां सभी ने उसके साथ गलत काम किया.

आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप 

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि बच्ची बेहोश हो गई थी. इसके बाद जब उसने झाड़ियों में खुद को नग्न पाया तो रोने लगी. इसके बाद वह वहां से किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी सच्चाई बताई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया 

घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले पर एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पीड़िता के अनुसार पांच लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस दुष्कर्म में शामिल लोगों की शिनाख्त में जुटी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »