कोडरमा में निजी फर्म के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

कोडरमा में एक निजी कंपनी में काम करने वाले 34 साल के असिस्टेंट मैनेजर विश्व रंजन दास का शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला. शुरुआती जांच में मौत के लिए पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Advertisement
पारिवारिक विवाद में दी जान (Photo: Representational ) पारिवारिक विवाद में दी जान (Photo: Representational )

aajtak.in

  • कोडरमा ,
  • 29 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार की रात एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव पंखे से लटकते हुए पाया गया जिससे इलाके में सनसनी मच गई. इसको लेकर पुलिस ने बताया कि 34 साल के विश्व रंजन दास का शव उनके घर से बरामद किया गया है. वो मूल रूप से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के रहने वाले थे और यहां नौकरी के सिलसिले में रह रहे थे.

Advertisement

पारिवारिक विवाद में दी जान

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि दास पारिवारिक विवाद से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कोडरमा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है. 

निजी फर्म में असिस्टेंट मैनेजर था मृतक

मृतक विश्व रंजन दास पिछले कुछ सालों से एक निजी फर्म में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह कम बोलने वाले और सामान्य जीवन जीने वाले इंसान थे. घटना की खबर सुनते ही कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया और लोग स्तब्ध हैं.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मृतक का मोबाइल फोन, दस्तावेज़ और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता चल सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »