साथ में पीते थे शराब, फिर करते थे लड़ाई... पत्नी को कुदाल से काटकर फंदे से झूल गया पति

खूंटी के मुरहू में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों को जंगल के पास बुजुर्ग दंपति की लाश मिली. पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था. जबकि, पति का शव पेड़ से लटका हुआ था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की. फिर खुद सुसाइड कर लिया. लेकिन इस मामले की दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

सत्यजीत कुमार

  • खूंटी,
  • 04 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

झारखंड के खूंटी में एक पति ने पहले अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला. फिर खुद भी गले में फंदा लगाकर पेड़ से झूल गया. घटना मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा पंचायत के रोआवली पीढ़ी टोली गांव की है. मंगलवार की सुबह यहां कुछ ग्रामीणों को 55 साल के मंगा हस्सा पूर्ति का शव कटहल के पेड़ से लटका मिला. उसी के पास मंगा की बीवी 50 वर्षीय बिगन हपदगड़ा का शव भी पड़ा हुआ था.

Advertisement

बिगन के शव को पास में एक कुदाल भी पड़ी हुई थी. ग्रामीण यह मंजर देखकर घबरा गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. शुरुआती जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी पर कुदाल से वार करके उसे मौत के घाट उतारा. उसके बाद पेड़ से फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया.

शराब पीने का आदी थी दंपति
ग्रामीणों ने बताया कि दंपति शराब पीने का आदी थी. इस बात का पता पूरे गांव को था. दोनों रोज पहले साथ में शराब पीते थे. इसके बाद खूब लड़ते-झगड़ते थे. दंपति के रिश्तेदारों से पुलिस ने बात की तो पता चला कि मंगा अपनी बीवी को लेकर उसके मायके जाने के लिए सोमवार शाम को निकला था.

Advertisement

मामले की हर एंगल से की जा रही जांच
लेकिन वे वहां पहुंचे नहीं. अगले दिन यानि मंगलवार को दोनों की लाश गांव के पास जंगल से मिलीं. कुदाल पर मंगा के हाथ के निशान पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है. लेकिन दूसरे एंगल से भी इस मामले की जांच की जा रही है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

(इनपुट: अरविंद सिंह)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »